सोनीपत में सनकी का कहर! फ्लैट में घुसकर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

हरियाणा के सोनीपत जिले में बीपीएल फ्लैट्स में देर रात एक युवक ने तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी हैं, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Sonipat Triple Murder Case: हरियाणा के सोनीपत से रविवार देर रात ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने तेजधार हथियार से उनपर हमला किया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

​Murder

(सांकेतिक फोटो)

BPL फ्लैट में हुई हत्या

यह घटना कुंडली थाना क्षेत्र के टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विजय, उसकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत और स्वाति निवासी बडोली गांव के रूप में हुई है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी ब्रह्मप्रकाश है, जो बीपीएल फ्लैट्स टीडीआई में ही रहता है। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी मौके पर बुलाया। जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

End of Feed