सिरसा में दोहरा हत्याकांड: मां के थे अवैध संबंध तो बेटे ने कर दी हत्या, प्रेमी को भी नहीं बख्शा; शव उठाकर खुद पहुंचा थाने

हरियाणा के सिरसा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी दोनों के शव खुद अपनी गाड़ी में रखकर थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

सिरसा के गांव सिकंदरपुर थेडी में दोहरे हत्याकांड से तब सनसनी फैल गई जब एक बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी में साथ अवैध संबंध होने के चलते दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश एक पिकअप गाड़ी में डालकर वह सदर थाना भी पहुंच गया। जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस में दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरसा में दोहरा हत्याकांड: मां के थे अवैध संबंध तो बेटे ने कर दी हत्या, प्रेमी को भी नहीं बख्शा; शव उठाकर खुद पहुंचा थाने

कई बार मां को समझाया जब नहीं मानी बात तो कर दी हत्या

घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर थेड़ी में गुरुवार को हुई। यहां एक युवक ने अपनी मां और उसके कथित प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त अंगूरी देवी पत्नी पालाराम (उम्र करीब 50) और लेखचंद (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुरुवार रात करीब 2 बजे लेखचंद और फिर अपनी मां अंगूरी देवी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

End of Feed