गुजरात और महाराष्ट्र को मिलेगी रफ्तार, नई रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी; बिछेंगी नई पटरियां

गुजरात में 49 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल लाइन परियोजना के पूरा होने के बाद इस मार्ग पर दोनों दिशाओं में प्रतिदिन दो अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इसके अलावा आदिपुर-भुज सेक्शन पर हर साल लगभग 1.2 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई भी संभव होगी।

रेल क्षमता बढ़ाने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को 493 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में पनवेल जंक्शन पर भीड़ कम करने के लिए 172 करोड़ रुपए की लागत वाली सोमटणे-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

Adipur Bhuj Doubling Project

आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना (फोटो-Istock)

बयान के अनुसार, गुजरात में 49 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल लाइन परियोजना के पूरा होने के बाद इस मार्ग पर दोनों दिशाओं में प्रतिदिन दो अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इसके अलावा आदिपुर-भुज सेक्शन पर हर साल लगभग 1.2 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई भी संभव होगी। यह परियोजना भारतीय रेलवे के क्षमता विस्तार कार्यक्रम के तहत स्वीकृत की गई है। रेलवे देश भर में दोहरीकरण, तिहरीकरण और अन्य नेटवर्क विस्तार कार्यों के जरिए भविष्य में बढ़ने वाले यात्री और माल यातायात की जरूरतों को पूरा करने की तैयारी कर रहा है।

End of Feed