सोनभद्र हादसे के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने 20 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

यूपी सरकार ने सोनभद्र हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यही नहीं पीड़ित परिवारों के लिए 20 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी कर दी गई है। घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है और जांच टीम कारणों की पड़ताल कर रही है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोनभद्र हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही योगी सरकार ने दोषियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नें मंत्री रविंद्र जायसवाल ने एक बयान में कहा कि खदान हादसे की त्रिस्तरीय जांच हो रही है।

sonbhadra accident

सोनभद्र हादसे के दोषियों को बख्शेंगे नहीं - यूपी सरकार

मंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय जांच में जो भी दोषी पाएजा जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, गलती चाहे जानबूझकर हुई हो या अनजाने में, सजामिलेगी। इधर जिला प्रशासन ने भी सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए हादसे के मामले में दर्ज की गई एफआईआर के आधर पर खदान के पट्टा धारक मधुसूदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। खदान हादसे के बाद खनन पट्टा धारक मधुसूदन सिंह, दिलीप केसरी और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

End of Feed