उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल गिरफ्तार, SOG के ASP डिटेन

उदयपुर में ACB ने शनिवार को SOG के ASP मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ASP को संदिग्ध भूमिका पर बालोतरा से डिटेन किया गया।

Udaipur Bribe Case: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर एसीबी ने एएसपी मुकेश कुमार सोनी को उनके बालोतरा स्थित निवास से डिटेन किया है।

udaipur ACB

SOG के ASP के कथित दलाल को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

272 भूखंड घोटाले से जुड़े मामले में रिश्वत का आरोप

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, 23 सितंबर को उदयपुर इंटेलिजेंस यूनिट को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उदयपुर नगर निगम के बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाले से जुड़े प्रकरण में पहले गिरफ्तार आरोपियों को राहत दिलाने और अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने के बदले में दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसके अलावा, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के घरों से बरामद किए गए ऐसे दस्तावेज, जिन्हें जब्त नहीं किया गया था, उन्हें वापस लौटाने के एवज में भी रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के अनुसार, यह भारी-भरकम रकम एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी की ओर से कथित दलाल सज्जन सिंह जैन के जरिए मांगी जा रही थी।

End of Feed