Delhi Engineer Murder : मां के सामने इंजीनियर बेटे की हत्या, ससुराल पक्ष ने पीट-पीटकर ले ली जान; सुलह के नाम पर मर्डर

दिल्ली के निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय कुमार गुप्ता की घर में पीट-पीटकर हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है। परिजनों के मुताबिक, सुलह के बहाने छह लोग घर आए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली : निहाल विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पार्क में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार गुप्ता का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विनय के ससुराल पक्ष के छह लोग उसके घर पहुंचे थे। उस समय विनय की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे।

Delhi Engineer Murder

दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

चीखती-चिल्लाती रही मां

परिजनों के मुताबिक, विनय की मां ससुराल से आए लोगों के लिए पानी और नाश्ता लेने गई थी। इसी दौरान कमरे में मौजूद लोगों ने कथित तौर पर विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विनय की मां अपने बेटे को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही और मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने उसकी पिटाई जारी रखी। गंभीर रूप से घायल विनय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के अनुसार, विनय नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

End of Feed