Ratlam News: रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं उठने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान ब्रेक जाम होने की वजह सामने आई।

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस की एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा।बताया जा रहा कि ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेक सिस्टम के निचले हिस्से से धुआं निकलते हुए दिखाई दिया। जिसे देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट और गार्ड ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया।

ratlam train incident

ट्रेन का ब्रेक जाम होने से उठा धुआं

घटना की सूचना पाकर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि ब्रेक जाम होने की वजह से धुआं निकला था। तकनीकी टीम ने तुरंत ट्रेन की जांच कर जरूरी मरम्मत कार्य किया। साथ ही यह भी चेक किया गया कि किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

End of Feed