Bihar News: स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, रिचार्ज के बाद भी बत्ती रही गुल

Bihar News: बिहार में स्मार्ट मीटर के बाद भी लोगों को बिजली न मिलने की समस्या हो रही है। रिचार्ज करवाने के बाद भी बत्ती गुल रहती है। एक के बाद एक, कई बार रिचार्ज करवाने के बाद भी लोगों लाइट नहीं आ रही है। इससे लोगों की परेशानियों और बढ़ने लगी है।

Bihar News: बिहार में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। लेकिन ये व्यवस्था भी जैसी होनी चाहिए थी वैसी है नहीं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली का रिचार्ज करवाने के बाद भी घरों की बत्ती गुल ही है। इस स्मार्ट सिस्टम को बिजली विभाग पूरी तरह से दुरुस्त नही कर पाया है। बिजली का रिचार्ज करवाने के बाद भी लाइट न आने से उपभोक्ता आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

Smart prepaid meter increased in Bihar

रिचार्ज के बाद भी नहीं आ रही बिजली

बिजली की समस्याओं से परेशान होकर आक्रोशित लोगों ने पिछले साल तिलक मैदान में स्थित बिजली कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की थी। लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। हाल ही में एक उपभोक्ता ने लाइन न आने पर एक के बाद एक कई रिचार्ज करवाए लेकिन, बिजली आई ही नहीं। ऐसा किसी एक के साथ नहीं बल्कि कई उपभोक्ताओं के साथ हुआ है। रिचार्ज करवाने के बाद भी बिजली के न आने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग में इसकी शिकायत करने पर भी कोई हल नहीं निकल रहा है।

End of Feed