Chhattisgarh News: आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और लाठियों से हमला, डीएसपी समेत छह जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लंबित आपराधिक मामलों में आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला किया। इस हमले में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) समेत कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह प्रतापपुर थाना क्षेत्र में आने वाले धरमपुर-मदननगर गांवों में हुई।

Chhattisgarh Surajpur Police Attack

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस को था विरोध होने का अंदाजा

सूरजपुर के अपर पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की एक टीम पुराने आपराधिक मामलों में वांछित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए गांवों में गई थी। उन्होंने कहा, "हमें अंदाजा था कि गिरफ्तारी के दौरान विरोध हो सकता है और हम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, हमें उम्मीद नहीं थी कि विरोध इतना हिंसक हो जाएगा। ग्रामीणों ने अभियान का जबरदस्त विरोध किया जिसमें छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।"

End of Feed