सीवान में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, BJP नेता के भांजे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

सीवान में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सोनू यादव मारा गया। वह मनोज सिंह के भांजे की हत्या और बहनोई पर हमले में शामिल था। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

Siwan Police Encounter: सीवान में भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर में मारे गए अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव के बेटे सोनू यादव के रूप में हुई है। वह कई संगीन मामलों में वांछित था। वह हाल ही में भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर हुए हमले में शामिल था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है।

Siwan Encounter

25 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर

बीजेपी नेता के बहनोई भी हमले में घायल

जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे पर हमला हुआ था। जिसमें भांजे हर्ष कुमार की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पटना में चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव था और पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया था।

End of Feed