Siwan AK-47 Firing: 'जवान ने की थी सिर्फ हवाई फायरिंग, तीन युवकों को कैसे लगी गोली, इसकी जांच जारी'; सिवान प्रशासन का बड़ा बयान

सिवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई AK-47 फायरिंग को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा बयान जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि जवान ने भीड़ से घिरने पर केवल हवाई फायरिंग की थी और किसी को AK-47 की गोली नहीं लगी। वहीं, तीन युवकों के घायल होने की घटना की जांच जारी है, जबकि आरोपी जवान को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Siwan AK-47 Firing: सिवान में 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान AK-47 से हुई फायरिंग के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिला अधिकारी (DM) विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक (SP) पूरण कुमार झा ने स्पष्ट किया कि जवान द्वारा की गई फायरिंग हवाई थी और किसी भी व्यक्ति को AK-47 की गोली नहीं लगी।

Siwan AK 47 Firing

सिवान AK-47 फायरिंग मामले पर DM-SP ने दिया अपना बयान

युवकों को गोली कैसा लगी इसकी जांच जारी

प्रशासन के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान जवान अभिषेक पटेल ने खुद को भीड़ से घिरा हुआ महसूस किया, जिसके बाद उसने हवाई फायरिंग की। वहीं, तीन युवकों के घायल होने की घटना की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इन युवकों को गोली आखिर किन परिस्थितियों में लगी। घायलों में से एक युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य दो की हालत स्थिर बताई गई है और वे खतरे से बाहर हैं।

End of Feed