सुबह था दिहाड़ी मजदूर, शाम को बना करोड़पति! एक दिन में पलटी तकदीर, लगी 10 करोड़ की लॉटरी

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की किस्मत रातोंरात बदल गई। सिरसा के पृथ्वी सिंह की पंजाब स्टेट डियर लॉटरी के लोहड़ी-मकर संक्रांति बंपर में 10 करोड़ रुपये का पहला इनाम लग गया है। जानते हैं इस चौंकाने वाली कहानी के बारे में।

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले से एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। रानियां क्षेत्र के गांव महम्दपुरिया में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की किस्मत वक्त पलट गई, उसके नाम पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का पहला इनाम निकल आया। महज कुछ सौ रुपये की लॉटरी टिकट ने उसकी जिंदगी को एक झटके में बदल दिया।

sirsa lottery winner

जश्न मनाते लोग

दिहाड़ी मजदूरी से करोड़पति बनने की कहानी

गांव महम्दपुरिया निवासी 35 वर्षीय पृथ्वी सिंह वर्षों से दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सीमित आमदनी के बीच उन्होंने किस्मत आजमाने के लिए डबवाली के किलियांवाली गांव से लॉटरी टिकट खरीदी थी। यह टिकट पंजाब स्टेट डियर लॉटरी ‘लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026’ की थी, जिसमें उन्हें 10 करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला।

End of Feed