आपके शहर में यहां हैं ज्वैलरी की बेस्ट शॉप्स; आज यहां से करें शॉपिंग, जानिए धनतेरस पर शुभ मुहूर्त

दिवाली से पहले धनतेरस के अवसर पर सोना खरीदने का रिवाज है। इस दौरान लोग काफी मात्रा में सोना और सोने के गहने खरीदते हैं। अगर आप भी सोने की शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं तो यहां जानिए धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है और अपने शहर में कहां से शॉपिंग करें।

आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस है। दिवाली से पहले धनतेरस एक ऐसा अवसर होता है, जब हर कोई सोना-चांदी और घर के लिए बर्तन खरीदता है। अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सभी धनतेरस पर जेवर और सोना-चांदी खरीदते हैं। चलिए जानते हैं धनतेरस पर कब शुभ मुहूर्त है और आप अपने शहर में कहां से सोने-चांदी और अन्य धातु के गहने या सिक्के खरीद सकते हैं। हालांकि, शहर के अलग-अलग हिस्सों में ज्वैलर्स मिल जाते हैं, लेकिन अपने शहर में एक ही जगह पर बहुत से विकल्प जानने हों तो आपने सही खबर पर क्लिक किया है।

Gold-Shopping

अपने शहर में यहां से करें शॉपिंग (फोटो - Meta AI)

आपके शहर में कहां से करें सोने की खरीदारी

आपके शहर में लगभग हर गली-नुक्कड़ पर ज्वैलरी शॉप मिल जाती हैं। आप चाहें तो वहां से सोने की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा भारत में ज्यादातर लोगों के अपने पुश्तैनी ज्वैलर्स भी होते हैं और लोग हर अवसर पर वहीं से सोने की शॉपिंग करना पसंद करते हैं। यहां हम आपके लिए आपके शहर के उन इलाकों की जानकारी लेकर आए हैं, जहां आपको एक ही जगह पर छोटे-बड़े कई ज्वैलर्स मिल जाएंगे, जहां से आप धनतेरस पर सोने की शॉपिंग कर सकते हैं।

End of Feed