बिहार में दीपावली का मजा फीकी कर सकती है बारिश, दिल्ली-एनसीआर में सर्द नहीं होंगी रातें!
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 29 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिवाली की आहट के बीच उत्तर भारत के राज्यों में सुबह शाम गुलाबी ठंडक का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में सूरज की गर्मी से पसीना भी निकल रहा है। शहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो ग्रामीण अंचल में सर्दी का एहसास अधिक होने लगा है। खुले खेतों की सिंचाई और प्रदूषण से मुक्त ग्रामीण इलाकों में सर्दी अभी से फील हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपावली के बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह से रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी। आने वाले दिनों में यहां तापमान के और गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका अर्थ है कि जल्द ही उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। आइए आपको बताएं समेत अन्य राज्यों के मौसम के हाल -
बिहार में दीपावली का मजा फीकी कर सकती है बारिश, दिल्ली-एनसीआर में सर्द नहीं होंगी रातें!
दिल्ली में कल मौसम का हाल
केरल के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में ठंड पर लगा ब्रेक
तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
धनतेरस पर /यूपी के इन जिलों में बरस सकते हैं बदरा
बिहार में दिवाली पर बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम का मिजाज बदला
दिवाली पर बारिश कर सकती है मजा किरकिरा
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में दीपावली से पहले बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में तो मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं।
यूपी-बिहार के ग्रामीण अंचल में सर्दी का एहसास
शहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो ग्रामीण अंचल में सर्दी का एहसास अधिक होने लगा है। खुले खेतों की सिंचाई और प्रदूषण से मुक्त ग्रामीण इलाकों में सर्दी अभी से फील हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपावली के बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह से रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी।
राजस्थान के शहरों में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के शहरों में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 जबकि बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के बाकी शहरों में भी कमोबेश ऐसे ही हालात नजर आ रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में ठंडक गायब
अक्टूबर माह अपने आखिरी दौर में है। फिर भी दिल्ली-एमसीआर के तापमान में कोई विशेष गिरावट देखने को नहीं मिल रहा है। आईएमडी की मानें तो नवंबर माह में भी तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं दर्ज की जाएगी।
बुंदेलखंड में दिन में गर्मी का सितम
यूपी के हमीरपुर में सबसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। कमोबेश यही हाल बुंदेलखंड के अन्य जिलों का भी है।
दाना तूफान का असर
चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव यूपी के मौसम में पड़ा है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। धनतेरस के दिन भी पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार
धनतेरस के दिन भी पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने वाला है। 30 और 31 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा।
