जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, दिल्ली का एक्यूआई 400 पार
जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, दिल्ली का एक्यूआई 400 पार
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बस मार्शल करेंगे दिल्ली वालों के सांसों की रक्षा : आतिशी
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब
गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब
दिल्ली में हवा बेहद खराब स्तर पर बरकरार
देश के पांच सबसे प्रदूषित शहर
सर्दियों की शुरुआत होते ही, देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। इस समय देश के सबसे प्रदूषित शहरों में राजधानी दिल्ली (AQI 356)पहले नंबर है। दूसरे नंबर गाजियाबाद (324), तीसरे पर ग्रेटर नोएडा (312), चौथे पर अमृतसर (310) और पांचवें पर नोएडा (304) है।
दिवाली पर दिल्ली में पटाखे बैन
दिवाली से पहले ही दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पटाखों पर बैन के आदेश की घोषणा की थी। इस दौरान पटाखे जलाने, उनकी बिक्री और भंडारण पर भी रोक है। इसमें ऑनलाइन बिक्री भी शामिल है
गाजियाबाद की आबोहवा बिगड़ी
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में वायु प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई रविवार को 324 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की आशंका है। दिल्ली की ही तरह गाजियाबाद की हवा भी जहरीली बनी हुई है।
फरीदाबाद का एक्यूआई कितना रहा
हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। रविवार को शहर का एक्यूआई में 208 दर्ज किया गया। दिवाली के बाद शहर की हवा और खराब हो सकती है।
राजधानी के चार इलाकों में 350 के पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में रविवार को 4 इलाकों में एक्यूआई 350 से अधिक दर्ज किया गया। बवाना में 415, जहांगीरपुरी में 410, आनंद विहार में 396, मुंडका में 372, वजीरपुर में 354 और जहांगीरपुरी में 352 दर्ज किया गया।
दिल्ली में फिर खराब श्रेणी में पहुंची एयर क्वालिटी
दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते सप्ताह, दिन-प्रतिदिन एक्यूआई में कुछ अंकों की गिरावट देखी जा रही थी, जिससे उम्मीद दी की आने वाले दिनों में इसमें सुधार होता रहेगा। लेकिन रविवार को शहर का एक्यूआई 355 दर्ज किया गया, जो शनिवार (285) की तुलना में अधिक था।
