Rohtas News: मुर्गा उधार न देने से आग-बबूला हुए बदमाश, दुकानदार की सरेआम पीट-पीटकर हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2024, 04:16 PM IST

रोहतास में मुर्गा उधार ना देने पर बदमाशों ने दुकानदार को सरेआम बुरी तरह से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rohtas Crime News: बिहार के रोहतास में बदमाशों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दुकानदार का कसूर महज इतना था कि उसने उन बदमाशों को मुर्गा उधार देने से मना कर दिया था। दुकानदार ने कहा कि हमें इस बात से कोई गुरेज नहीं है कि आप मुर्गा खरीदना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले आप हमें इसकी कीमत अदा करें। इसी बात पर बदमाशों ने दुकानदार को इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।

Dead

दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

इलाज के दौरान मौत

मृतक की पहचान धनेश्वर चौधरी गुप्ता के रूप में हुई है। मौके पर मृतक का बेटा पहुंचा तो उसने अपने पिता को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उपचार के बाद दौरान धनेश्वर सिंह ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed