इंदौर में सनसनीखेज वारदात; लिव-इन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस की चेतावनी के बाद भी नहीं रुका आरोपी

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक भयावह चाकूबाजी की घटना हुई। युवक वेदांत सोलंकी ने युवती विधि लखावत के घर घुसकर हमला किया, जिसमें परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में युवती के भाई विधान की मौत हो गई, जबकि आरोपी और मां अनीता अस्पताल में इलाजरत हैं।

Indore News: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड पर सोमवार रात एक भयावह घटना सामने आई। पहले से युवती को परेशान करने के मामले में पुलिस की चेतावनी झेल चुके युवक वेदांत सोलंकी अचानक विधि लखावत के घर पहुंचा और अंदर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विधि, उनकी मां अनीता और भाई विधान गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए भाई विधान की स्थिति गंभीर थी, उसे इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने भी खुद को पेट में चाकू मार लिया। सूचना पाकर एरोड्रम थाना के टीआई तरुण भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Shocking Violent Stabbing Incident in Indore

इंदौर में चाकूबाजी की चौंकाने वाली हिंसक घटना

घटना की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी वेदांत सोलंकी को समझाकर काबू में लिया और देर रात उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बिजासन रोड का निवासी है और उसके माता-पिता नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना से लगभग 5–6 दिन पहले युवती के परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

End of Feed