Shimla Accident News: शिमला में खाई में कार गिरने से दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shimla Accident News: शिमला में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस कार में मौजूद दोनों युवकों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच में जुटी है।

Shimla Accident News: हिमाचल की राजधानी शिमला में सड़क दुर्घटना के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीं शिमला में एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। ये खबर शिमला के उपनगर ढली-भट्टाकुफर बाईपास की है। बाईपास के नजदीक स्थित प्रभाकर ऑटो मोटर के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार ये कार सड़क से नीचे खाई में जाकर गिरी। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की जानकारी के अनुसार हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।

Shimla Car Accident Two People Died in Himachal Pradesh

खाई में गिरी कार से दो युवकों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

शिमला के उपनगर ढली-भट्टाकुफर बाईपास के पास प्रभाकर ऑटो मोटर के पास हुआ। यहां सड़क पर दौड़ रही कार अचानक खाई में जाकर गिर गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते हुए 18 से 20 जवानों की पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने लगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है।

End of Feed