Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पुलिस दबिश के बाद कारोबारी की संदिग्ध मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पुलिस दबिश के बाद 65 वर्षीय सर्राफा कारोबारी उमेश गुप्ता का शव पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान से मिला। पत्नी की शिकायत पर 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ।

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस दबिश के बाद 65 वर्षीय उमेश गुप्ता की संदिग्ध हालत में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी के एक पुराने मामले में वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम के लौटने के कुछ घंटे बाद उमेश का शव पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान से मिला। मृतक की पत्नी की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Crime

शाहजहांपुर में पुलिस पर कारोबारी की हत्या का आरोप (सांकेतिक फोटो)

पत्नी ने कहा- पुलिसकर्मियों ने छत से फेंका नीचे

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर लखनऊ के मलीहाबाद थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी और निगोही थाने में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ निगोही थाने में बुधवार शाम को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक उमेश गुप्ता की पत्नी शांति देवी ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पुलिस ने दबिश के दौरान गुप्ता को छत पर ले जाकर उसे नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

End of Feed