Shahjahanpur Lok Sabha Seat : देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराए जा रहे हैं। इस क्रम में तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। शेष चार चरणों में से चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होनी है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसमें से 13 सीटें उत्तर प्रदेश की भी शामिल हैं, जिनमें शाहजहांपुर का भी नाम है। शाहजहांपुर का इतिहास काफी दिलचस्प है। ये जिला बरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, हरदोई , फर्रुखाबाद और बदायूं से घिरा है। जिले में कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1952 और 1957 के चुनाव में शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद संयुक्त लोकसभा सीट थी। तब यहां से 2 सांसद चुनकर संसद पहुंचते थे। कांग्रेस पार्टी ने यहां से अब तक नौ बार चुनाव जीता है। भाजपा को तीन बार जीत नशीब हुई तो सपा ने भी 2 बार अपना परचम लहराया। तो आइये जानते हैं इस सीट का चुनावी इतिहास क्या है। साथ ही जानेंगे इस बार किस पार्टी ने किस नेता को चुनावी मैदान में उतारा है।
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव 2024
ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी , यूपी लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट
शाहजहांपुर से अभी तक ये बने सांसद
| साल | सांसद | पार्टी |
| 1952 | गनेशी लाल | कांग्रेस |
| 1957 | सेठ विशनचंद्र सेठ | हिन्दू महासभा |
| 1962 -67 | प्रेम किशन खन्ना | कांग्रेस |
| 1971 | जितेंद्र प्रसाद बाबा साहब | ,, |
| 1977 | सुरेंद्र विक्रम सिंह | जनता दल |
| 1980-1984 | जितेंद्र प्रसाद | कांग्रेस |
| 1989 | सत्यपाल सिंह यादव | कांग्रेस |
| 1991 | सत्यपाल सिंह यादव | जनता दल |
| 1996 | राममूर्ति सिंह वर्मा | कांग्रेस |
| 1998 | सत्यपाल सिंह यादव | भाजपा |
| 1999 | जितेंद्र प्रसाद | कांग्रेस |
| 2001 | राममूर्ति सिंह वर्मा | सपा |
| 2004 | जितिन प्रसाद | कांग्रेस |
| 2009 | मिथिलेश कुमार | सपा |
| 2014 | कृष्णाराज | भाजपा |
| 2019 | अरुण कुमार सागर | भाजपा |
मुख्य उम्मीदवार (Major Key Candidates )
- ज्योत्सना गोंड -सपा/INDIA
- अरुण कुमार सागर - बीजेपी/NDA
- डॉ. दोदराम वर्मा - बसपा
शाहजहांपुर सीट पर इतने मतदाता
शाहजहांपुर सीट में करीब 22 लाख मतदाता हैं। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, 80 प्रतिशत हिंदू मतदाता हैं और 20 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। इस सीट पर मौर्य, कश्यप, सैनी और अन्य पिछली जातियों का बोलबाला है। इस सीट पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान हैं। यहां भी देश की सभी सीटों के साथ चुनाव परिणाम आएगा।2014-19 में था ये समीकरण
शाहजहांपुर लोकसभा सीट में इस बार नए वोटर्स बढ़े हैं। लिहाजा अब इनकी संख्या 23,22,102 पहुंच गई है। इसमें 12,46,206 पुरुष मतदाता है, जिसमें 10,75,738 महिला मतदाता हैं। 2014 में भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा राज ने बसपा के उम्मेद सिंह को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया। कृष्णा राज मोदी सरकार में मंत्री भी रहीं। 2019 में अरुण ने बहुजन समाज पार्टी के अमर चंद्र जौहर को 2,68,418 मतों से हराया था। इस बार भारतीय जनता पार्टी की सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी से है।
