देशभर में गर्मी का तांडव; कई शहरों में 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नॉर्थ से साउथ तक मौसम का गर्म मिजाज बना आफत

पिछले दिनों बारिश और गरज-चमक से राहत और परेशानी दोनों देखने को मिली थी, लेकिन अब देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान लगातार बढ़कर नए रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहा है और कई शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

IMD Heatwave Alert: जहां एक ओर पिछले दिनों बरसात और गरज-चमक से हाल बेहाल था तो वहीं अब लोग हाय गर्मी! कहते फिर रहे हैं। इन दिनों देशभर में भीषण गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है और तापमान नए रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज कई शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Severe Heatwave Grips India

देशभर में बारिश के बाद अब आग बरसाती धूप! (AI फोटो)

सबसे अधिक तापमान राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.5°C रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और आंध्र प्रदेश के अमरावती में 44.4°C दर्ज किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र के अकोला में 44.3°C और राजनांदगांव, झारसुगुड़ा, वर्धा तथा बठिंडा में 44.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुल्तानपुर और एमपी के नर्मदापुरम में पारा 43.8°C तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। आलम तो यह है कि टोपी, गमछा, छाता जिससे भी सूरज देवता की किरणों से बचा जा रहा है लोग बच रहे हैं।

End of Feed