Seoni News: होटल में युवक के बैग में गांजा रखने की साजिश! Video वायरल, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी में कथित तौर पर युवक के बैग में गांजा रखकर फंसाने की बातचीत का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी गई है।

Seoni News: पुलिस को अक्सर आम लोगों की दोस्त के तौर पर पेश किया जाता है। लेकिन पुलिसकर्मी आम जनता के कितने करीब आते हैं और उनसे कितनी दोस्ती रखते हैं, यह हमेशा से ही सवालों के घेरे में रहा है। अब मध्य प्रदेश के सिवनी में हुई एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होटल कर्मचारियों से युवक के बैग में गांजा रखने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को एक्टिव ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Seoni News drugs case

सिवनी में झूठे केस में फंसाने के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में कथित तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक होटल में बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक अधिकारी होटल कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं, 'इसके बैग में थोड़ा गांजा रख दो'। बातचीत में कथित तौर पर होटल परिसर में नशीला पदार्थ रखकर युवक को ड्रग्स के मामले में फंसाने की योजना पर चर्चा हो रही है।

End of Feed