मां की एक चूक और भाग पड़ी स्कूटी, दीवार से टकराकर हुआ हादसा, देखें VIDEO

मुजफ्फरनगर के आनंदपुरी मोहल्ले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की स्कूटी अचानक बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई। महिला स्कूटी पर कई स्कूली बच्चों को लेकर खड़ी थी, तभी एक मासूम की छोटी-सी गलती ने हालात पलट दिए। कुछ ही पलों में यह लापरवाही एक दर्दनाक सड़क हादसे में बदल गई।

Muzaffarnagar Scooter Accident: मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदपुरी मोहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में अफरातफरी मचा दी। बताया जा रहा है कि एक महिला स्कूटी पर कई स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी, तभी मां की एक छोटी-सी चूक बड़े हादसे का कारण बन गई।

Scooter Loses Control in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में मां ने खोया स्कूटर पर कंट्रोल

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर खड़ा एक बच्चा अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण स्कूटी के एक्सीलेटर पर लटक गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और अचानक रेस मिलने से तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगी। महिला स्कूटी को संभाल पाती या ब्रेक लगाती, उससे पहले ही गाड़ी सामने बनी दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पर बैठी महिला और बच्चे सड़क पर गिर पड़े।

End of Feed