'सरकार एक साल पूरे होने का जश्न मना रही और कमल ध्यानी की मां आंसू'; जनकपुरी हादसे पर आप का सीएम रेखा पर हमला

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब तक मृतक के परिवार से मिलने नहीं गईं। उन्होंने कहा कि एक महिला और मां होने के बावजूद मुख्यमंत्री का पीड़ित परिवार से न मिलना असंवेदनशील रवैया दिखाता है। उनका कहना था कि हादसे के बाद अभी चिता भी ठंडी नहीं हुई है और सरकार रामलीला मैदान में अपने कार्यकाल का जश्न मना रही है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय युवक कमल ध्यानी की मौत के बीच दिल्ली सरकार द्वारा अपने एक साल पूरे होने का जश्न मनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ रामलीला मैदान में सरकार ढोल-नगाड़ों के साथ उपलब्धियां गिना रही है, वहीं दूसरी ओर जनकपुरी में एक मां अपने बेटे को खोने का दर्द झेल रही है।

सौरभ भारद्वाज, 'आप' नेता

End of Feed