काशी विश्वनाथ मंदिर को मिला नया मुखिया, सत्यम मिश्रा बनाए गए CEO; जानिए कैसा रहा करियर

काशी विश्वनाथ मंदिर में सीईओ पद की जिम्मेदारी पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा संभालेंगे। कुछ दिन पहले शासन ने मंदिर के तत्कालीन CEO विश्वभूषण मिश्रा को पद से हटाकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भेज दिया था।

वाराणसी : राम मंदिर को नया सीईओ मिलने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर को भी नया मुखिया मिल गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासन में बदलाव करते हुए पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात सत्यम मिश्रा अब मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह विश्वभूषण मिश्रा का स्थान लेंगे।

Kashi Vishwanath CEO Name

सत्यम मिश्रा बनाए गए काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO

कुछ दिन पहले शासन ने मंदिर के तत्कालीन CEO विश्वभूषण मिश्रा को पद से हटाकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भेज दिया था। इसके बाद अब सत्यम मिश्रा की नई तैनाती की गई है।

End of Feed