'तुम बिन जाऊं कहां'...तराने के साथ सांभर को खिलाया पोहा; वीडियो वायरल होने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO सस्पेंड

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की चूरना और बोरी रेंज का प्रभार संभाल रहे एसडीओ विनोद वर्मा अपने सरकारी आवास/कैंपस के लॉन में कुर्सी पर बैठकर पोहा खा रहे थे। इसी दौरान एक वयस्क जंगली सांभर उनके पास आ जाता है और अधिकारी बड़े प्यार से उसे अपनी प्लेट से पोहा खिलाते और सहलाते दिख रहे हैं।

नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वन्यजीवों की सुरक्षा और उन्हें इंसानी पहुंच से दूर रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रभारी सहायक संचालक (एसडीओ) विनोद वर्मा खुद एक जंगली सांभर को अपने हाथों से पोहा खिलाते कैमरे में कैद हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Sambar deer viral video

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO निलंबित

क्या है पूरा मामला?

वायरल हुआ 22 सेकंड का यह वीडियो 21 जून का बताया जा रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की चूरना और बोरी रेंज का प्रभार संभाल रहे एसडीओ विनोद वर्मा अपने सरकारी आवास/कैंपस के लॉन में कुर्सी पर बैठकर पोहा खा रहे थे। इसी दौरान एक वयस्क जंगली सांभर उनके पास आ जाता है और अधिकारी बड़े प्यार से उसे अपनी प्लेट से पोहा खिलाते और सहलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 1969 की फिल्म 'प्यार का मौसम' का मशहूर गाना "तुम बिन जाऊं कहां" बज रहा था। कुछ दिन पहले अधिकारी ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

End of Feed