Sanwaliya Seth : सांवलिया सेठ के दरबार में 'धनवर्षा', सावन महीने में भक्तों ने चढ़ाया 35.66 करोड़ रुपये और 133 किलो चांदी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ाया। भंडार और अन्य माध्यमों से मंदिर को कुल 35.66 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए। भंडार से 133 किलो से ज्यादा चांदी और 1.38 किलो से अधिक सोना भी मिला।

चित्तौड़गढ़ : जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए दान की भंडार गणना पूरी हो गई है। इस बार मंदिर को भंडार और भेंटकक्ष से अथाह धन राशि के साथ साथ 133 किलो से ज्यादा चांदी और 1.38 किलो से ज्यादा सोना प्राप्त हुआ है।

Sanwaliya Ji Temple

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ा अकूत चढ़ावा

श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को शुरू हुई भंडार दानपेटी की गणना के छठे चरण के साथ आज समापन हुआ। श्रावण मास में भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था इस कदर उमड़ी कि दानराशि के साथ बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी प्राप्त हुआ है। इसे श्रद्धालुओं की आस्था की सोने-चांदी की बरसात के रूप में देखा जा रहा है। भंडार गणना और अन्य माध्यमों से प्राप्त राशि को मिलाकर मंदिर को कुल 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

End of Feed