'भीख मांग लूंगा, गाड़ी चोरी नहीं करूंगा' – SP के सामने गिड़गिड़ाया बदमाश; मुठभेड़ में हुआ घायल

संभल में चोरी की कार लेकर भाग रहे एक शातिर ऑटो लिफ्टर से पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एसपी से कहा, 'भीख मांगकर गुजारा कर लूंगा, लेकिन कभी चोरी नहीं करुंगा।'

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को चोरी की कार लेकर फरार हो रहे आरोपी की पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद कार लिफ्टर पुलिस के सामने गिड़गिड़ने लगा और हाथ जोड़कर बोला- 'भीख मांगकर गुजारा कर लूंगा, लेकिन कभी चोरी नहीं करुंगा।'

sambhal encounter.

संभल पुलिस के साथ एनकाउंटर में ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

वाहनों की चेकिंग के दौरान मुठभेड़

मंगलवार को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में कैथल जाने वाले मार्ग पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

End of Feed