संभल में ऑनलाइन गेमिंग गैंग का पर्दाफाश: करोड़ों की धोखाधड़ी, 5 गिरफ्तार

संभल पुलिस का ऑनलाइन गेमिंग/ सट्टेबाजों पे बड़ा एक्शनपूरे मामले में अबतक 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस गैंग का सरगना दुबई में बैठा हुआ है आइसलैंड की सर्वर का इस्तेमाल होता था बैंकिंग सिस्टम से जुड़े कुछ लोग भी राडार पर

उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन गेमिंग घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें ‘जंबो 365’ नामक ऐप के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह मामला तब सामने आया जब केंद्र सरकार ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड को रोकने के लिए ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन बिल 2025 लाने की तैयारी कर रही है। संभल पुलिस ने इस रैकेट के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी दुबई में छिपा हुआ है।

संभल में ऑनलाइन गेमिंग गैंग का पर्दाफाश: करोड़ों की धोखाधड़ी, 5 गिरफ्तार

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक पीड़ित दीनदयाल ने शिकायत की थी कि उनके बैंक खाते में बिना जानकारी के करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ। साइबर सेल की जांच में पता चला कि गैंग गरीब मजदूरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा था। यह रैकेट आइसलैंड के सर्वर से संचालित हो रहा था और दुबई से ऑपरेट किया जा रहा था। हवाला के जरिए पैसा पहले दुबई और फिर भारत भेजा जाता था। पुलिस ने 3 लैपटॉप, 21 मोबाइल और 183 चेकबुक बरामद किए हैं।

End of Feed