संभल में 71 हेक्टेयर सरकारी जमीन का महाघोटाला! पूर्व SDM और ग्राम प्रधान समेत 6 गिरफ्तार

संभल में 71 हेक्टेयर सरकारी जमीन के कथित अवैध आवंटन मामले में पुलिस ने पूर्व एसडीएम समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 19 लोगों को दोषी पाया गया। प्रशासन ने अवैध आवंटन रद्द कर दिया है और जमीन दोबारा सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 71 हेक्टेयर सरकारी जमीन के कथित अवैध आवंटन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पूर्व एसडीएम समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सरकारी जमीन का आवंटन फर्जी लोगों के नाम पर किया गया था।

Crime

फाइल फोटो

फर्जी नामों पर बांटी गई सरकारी जमीन

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह मामला गुन्नौर तहसील के असदपुर परगना के भौना नंगला गांव की 71 हेक्टेयर सरकारी जमीन से जुड़ा है। गांव के लेखपाल की शिकायत पर गुन्नौर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच की। जिसमें कुल 19 लोगों को दोषी पाया गया। इसके बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

End of Feed