Samastipur News: पेड़ से टकराया बिस्टिक से भरा ट्रक, आसपास के लोगों ने मचा दी लूट; देखें Video

बिहार के समस्तीपुर जिले में बिस्किट से भरा एक ट्रक NH-28 पर पेड़ से टकरा गया। इस एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, इस बीच लोग ट्रक से बिस्किट के कार्टन के कार्टन लेकर फरार हो गए।

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक में लदा सामान लूट लिया। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में NH28 पर रूपौली हाई स्कूल के पास हुई। यहां बिस्किट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ट्रक के आसपास जमा हो गई और कई लोग उसमें लदे बिस्किट के कार्टन निकालकर अपने साथ ले जाते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, बिस्किट से लदा ट्रक NH-28 के रास्ते जा रहा था। रूपौली हाईस्कूल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

End of Feed