Samastipur News: जमीन के लिए खूनी घमासान, खेतों में ताबड़तोड़ गोलीबारी में इतने घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2023, 01:14 PM IST

Samastipur Firing - बिहार के समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है। इस घटना में पिता पुत्र को गोली लगी है।

Samastipur Firing : रोसड़ा थाना इलाके के बाघोपुर में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर पिस्टल और देसी तमंचों से गोलियां चलीं हैं। जमीन कब्जा करने के लिए एक पक्ष की ओर से कई राउंड अंधाधुंध गोली चलाई गईं, जिसमें दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को गोली लग गई। जख्मी की पहचान राजकुमार और रामाशीष महतो के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिता-पुत्र दोनों की हालत नाजुक है।

Firing in Samastipur

समस्तीपुर में गोलीबारी

खेतों पर फायरिंग

घायलों की हालत गंभीर देखते उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो को मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो में लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के खून के प्यासे दिखाई दिए। हालांकि, वीडियो वीभत्स होने के कारण हम उसे आपको नहीं दिखा सकते। जमीन के विवाद में जमकर झड़प हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कई खोखा बरामद किए हैं और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

End of Feed