Saharanpur Encounter: सहारनपुर में हाफ एनकाउंटर, गोकशी के दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी मामले के दो वांछित आरोपियों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

Saharanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गोकशी के मामले दो वांछित आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा, दो खोखा, चार कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

CRIME

सहारनपुर में पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को देख भागने लगे आरोपी

पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रथम) अमित श्रीवास्तव ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों की पहचान ग्राम धलापड़ा निवासी नासिर और हमजा कॉलोनी निवासी शोबान के रूप में हुई है। मामले का विवरण देते हुए सीओ ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात कुतुबशेर थाना पुलिस टीम बड़ी नहर पटरी से हबीबगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, जिस पर संदिग्धों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।

End of Feed