सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

Sagar News: सागर में जहरीली शराब से 16 मौतों के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

MP Sagar Hooch Tragedy: मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार तड़के एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवांजय राजपूत पर 30 हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Sagar Hooch

जहरीली शराब केस में आरोपी शिवांजय राजपूत गिरफ्तार

पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी

सागर पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने फोन पर ’पीटीआई-भाषा’ ने बताया कि आरोपी राजपूत (21) ने बहरोल पुलिस थाने के अंतर्गत कठुआ नाला वन क्षेत्र के पास तलाशी अभियान के दौरान पुलिस दल पर कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं। जिसके बाद कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं और उसके पैर में गोली लगी। चौहान ने कहा कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है।

End of Feed