Video: सासाराम में खुद घायल होकर RPF जवान ने बचाई यात्री की जान, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV फुटेज

रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक यात्री को चलती ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। जवान की यह बहादुरी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Sasaram CCTC Footage: रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बहादुरी की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली। मौत के मुंह में जा रहे एक यात्री के लिए RPF का एक जवान 'देवदूत' बनकर सामने आया। अपनी जान की परवाह न करते हुए जवान ने यात्री को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने से बचा लिया। यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद पड़ी भारी

जानकारी के मुताबिक, सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपनी गति पकड़ चुकी थी। इसी दौरान एक यात्री, जिसकी ट्रेन छूट रही थी, भागते हुए चलती ट्रेन के कोच को पकड़ने की कोशिश करने लगा। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह यात्री प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच बने जानलेवा गैप की ओर खिंचा चला गया।

End of Feed