Bihar News: शेखपुरा में बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, 28 लाख रुपये लेकर हुए फरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2024, 02:42 PM IST

Bihar News: शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के समीप स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बैंक 28 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिला से बैंक लूटने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक निजी बैंक को निशाना बनाया। बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाया और करीब 28 लाख रुपये लूटकर वहां से फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Robers looted Rs 28 lakh from Axis Bank in Sheikhpura in Bihar

शेखपुरा में बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

निजी बैंक में 28 लाख रुपये की लूट

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के समीप स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में 11 बजे करीब 10 अपराधी घुस गए और बैंक कर्मचारियों को हथियार दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया। उसके बाद कैश काउंटर पर रखे पैसों को एक बैग में डालकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके देख आरोपी वहां से फरार हो गए। बताया गया है कि सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। उनमें अधिकांश ने मास्क पहना हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

End of Feed