मेगा प्लान! एक्सप्रेसवे-हाईवे निर्माण के लिए मिलने वाले हैं 3 लाख करोड़, जानें NHAI कर रहा कितनी बंपर कमाई?

Road Infrastructure Contract: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सड़क परियोजनाओं के विकास के लिए अगले तीन महीने में 3 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट देने वाला है। मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में यानी 2025 तक सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का प्लान तैयार कर रहा है।

Road Infrastructure Contract: भारत में तमाम एक्सप्रेसवे (Expressway) और हाईवे (Highway) के निर्माण और उनकी हालत सुधारने के लिए सरकार ने एक और बड़ा प्लान तैयार किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Ministry of Road Transport) ने अगले तीन महीने में तीन लाख रुपये के प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्ट जारी करने की बात कही है। चालू वित्त वर्ष (Current Financial Year) में अबतक धीमी शुरुआत के बावजूद 2025 तक 5 लाख करोड़ रुपये का सड़क एंव राजमार्गों के निर्माण में निवेश कर चालू वित्त वर्ष का समापन करने का प्लान है। इसके अतिरिक्त मंत्रालय के पास कई पाइपलाइन के प्रोजेक्ट (Pipeline Projects) हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि उनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़क निर्माण के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। कैपिटल मार्केट (Capital Market) में एनएचएआई (NHAI) का हिसाब-किताब बेहतर है। लिहाजा, हमें निर्माण कार्यों में पैसा लगाने के लिए फंड की कमी से नहीं जूझना है।

India Road Infrastructure Mega Plan

सड़क परियोजना अनुबंध

टोल की बंपर कमाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टोल के जरिए मौजूदा कमाई 45000 करोड़ रुपये है। आने वाले 2 साल में यह इनकम 1,40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा रोड एसेट को मोनेटाइज किया जा रहा है, जिससे मंत्रालय को बड़े पैमाने में कमाई हो रही है। लिहाजा, हमारे में हाईवे, एक्सप्रेसवे, सड़क, ब्रिज इत्यादि के निर्माण पर खर्च करने के लिए पर्याप्त फंड है।

End of Feed