रेवाड़ी में विवाद ने लिया खूनी मोड़! कार से टक्कर के बाद युवकों पर बरसे लाठी-डंडे, 2 की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को आपसी विवाद के चलते हुई हिंसा में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि गोकलपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।

Rewari Double Murder: हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि गोकलपुर गांव के पास बाइक से जा रहे तीन युवकों को एक कार ने टक्कर मारी। इसके बाद हमलावरों ने सड़क पर गिरे युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया और मौके से फरार हो गए। गंभीर चोटों के कारण दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। शुरुआती जांच में वारदात का संबंध इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में हुए दो गुटों के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट करने में जुटी है कि इस झगड़े में मृतकों और घायल युवक की क्या भूमिका थी।

Rewari Double Murder

रेवाड़ी में सनसनीखेज वारदात

शादीशुदा और एक बेटी का पिता था जतिन

मृतकों की पहचान मांड्या निवासी 22 वर्षीय जतिन और निगानियावास निवासी 20 वर्षीय हिमेश के रूप में हुई है। जतिन शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। वह रेवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और शुक्रवार सुबह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। उसके पिता खेती करते हैं। वहीं हिमेश किशन लाल पब्लिक कॉलेज (KPL) में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता स्कूल बस चालक हैं। घायल युवक की पहचान बुढ़ाना गांव निवासी यशपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि IGU में दो गुटों के बीच पहले विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुलाया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। इसी विवाद के दौरान गोकलपुर गांव के पास जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला किए जाने की बात सामने आई है।

End of Feed