रीवा में पिता की भूख हड़ताल पर पुलिस का एक्शन, बेटी कल्पना मिश्रा के लिए इंसाफ मांग रहे पिता को अस्पताल में भर्ती कराया

मध्य प्रदेश के रीवा में सिरमौर चौराहे पर 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मृतका कल्पना मिश्रा के पिता रामशरण मिश्रा को पुलिस ने जबरन धरनास्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। कल्पना की संजय गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।

रीवा के सिरमौर चौराहे पर बीते 15 दिनों से अपनी बेटी कल्पना मिश्रा के लिए न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पिता राम शिरोमणि मिश्रा को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जबरन उठा लिया है। बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पुलिस उन्हें रीवा के जिला चिकित्सालय ले गई, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।इसके साथ ही धरनास्थल पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया और टेंट-पंडाल को पूरी तरह से हटा दिया है।

rewa news

बेटी कल्पना मिश्रा के लिए इंसाफ मांग रहे पिता को अस्पताल में भर्ती कराया

दरअसल, यह पूरा मामला रीवा के शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल का है, जहां कथित डॉक्टरी लापरवाही के कारण प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों के भारी आक्रोश और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने डीन और अधीक्षक को पद से हटा दिया था, जबकि दो डॉक्टरों और संबंधित नर्सों को निलंबित कर दिया गया था।

End of Feed