Rewa News: डॉक्टर बोले- मौत हो चुकी है, परिवार ने मान ली बात...शव ले जाते वक्त जिंदा मिला 66 साल का मरीज; रीवा में मचा हड़कंप

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव वाहन लेकर मरीज को घर ले जाने की तैयारी में थे, तभी उसकी सांसें चलती दिखीं और शरीर में हलचल महसूस हुई। डॉक्टरों की दोबारा जांच में मरीज के जिंदा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा के शासकीय संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज करा रहे एक 66 वर्षीय मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव ले जाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की और शव वाहन तक बुक कर लिया। हालांकि, अस्पताल से बाहर ले जाने के दौरान परिजनों को मरीज के शरीर में हलचल महसूस हुई और उसकी सांसें चलती नजर आईं। तत्काल अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच की तो मरीज जीवित मिला। इसके बाद उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Rewa Sanjay Gandhi Hospital Negligence

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला

जूनियर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मरीज की पहचान 66 वर्षीय गिरजा प्रसाद गुप्ता के तौर पर हुई है, जो सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 स्थित थानहवन टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 4 सितंबर की देर रात रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित मेडिसिन विभाग के 4-B सेक्शन के जनरल वार्ड में रखा गया था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने गिरजा प्रसाद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने भी शव को घर ले जाने के लिए पर्ची कटवाने के साथ शव वाहन की व्यवस्था भी कर ली।

End of Feed