फिट हुए ओरंगुटान, लाइट मूड में काट रहे टाइम, क्वारंटीन खत्म होते ही जूलॉजिकल पार्क में होंगे शिफ्ट

ओडिशा के बालासोर के बिचित्रापुर जंगल से बचाए गए पांच ऑरंगुटान शावकों की सेहत में सुधार हो रहा है। फिलहाल उन्हें नंदनकानन जू में तापमान नियंत्रित क्वारंटीन सुविधा में रखा गया है। करीब एक से डेढ़ महीने की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बड़े बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा

भुवनेश्वर : ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल से बचाए गए पांच ओरंगुटान को जल्द ही नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में बड़े बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल पांचों को तापमान नियंत्रित क्वारंटीन सुविधा में रखा गया है, जहां वे धीरे-धीरे स्थानीय वातावरण के अनुकूल हो रहे हैं। ओडिशा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन प्रेम कुमार झा ने बताया कि पांचों ओरंगुटान की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह स्वस्थ होने और क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बड़े बाड़े में रखा जाएगा।

ओरंगुटान की सेहत में सुधार

ओरंगुटान की सेहत में सुधार

अधिकारियों के मुताबिक, ओरंगुटान करीब एक से डेढ़ महीने तक क्वारंटीन में रह सकते हैं। पांचों को एक साथ रखने के लिए जरूरत पड़ने पर उनके लिए अलग से विशेष बाड़ा भी तैयार किया जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें भविष्य में चिड़ियाघर के प्रदर्शनी बाड़े में रखा जाएगा, झा ने कहा कि इस संबंध में फैसला क्वारंटीन अवधि पूरी होने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाता है तो इसके लिए कुछ वैधानिक मंजूरियां लेना जरूरी होगा।

End of Feed