छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यालय फिर बना चोरों का निशाना, 73 नल की टोटियां चोरी, फर्श पर लिखा मिला "I Love Ambikapur"

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में स्थित घड़ी चौक के पास कांग्रेस कार्यालय में चोरी की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोरों ने कार्यालय में घुसकर वॉशरूम से नल की टोटियां और अन्य सामान चोरी कर भारी नुकसान पहुंचाया है।

Ambikapur Congress Office Theft: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के बीच स्थित घड़ी चौक के पास मौजूद कांग्रेस कार्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोर कार्यालय में घुसकर बाथरूम में लगी नल की टोटियां चुरा ले गए। इसके साथ ही उन्होंने वॉशरूम के फ्लश सिस्टम और वॉश बेसिन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद कांग्रेस की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि यह कांग्रेस कार्यालय में चोरी की तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

Repeated Theft at Chhattisgarh Ambikapur Congress Office

अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय में फिर हुई चोरी

"I Love Ambikapur"

अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में शुक्रवार को चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय में घुसकर सभी वॉशरूम से नल की टोटियां चुरा लीं। इस दौरान चोरों ने परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की और वॉश बेसिन, फ्लश सिस्टम तथा पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने करीब 73 नल की टोटियां चोरी कर लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय उन्होंने कार्यालय के फर्श पर अंग्रेजी में "I Love Ambikapur" लिखकर सनसनी फैला दी।

End of Feed