NEET री-एग्जाम में सेंध का बड़ा नेटवर्क, गया से यूपी तक जुड़े तार; बायोमेट्रिक कंपनी पर भी शक की सूई

बिहार के लखीसराय में नीट री-एग्जाम के दौरान बड़े अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। यूपी और बिहार के मेडिकल कॉलेजों के MBBS छात्र मुन्ना भाई बनकर परीक्षा देने की फिराक में थे। बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी भी हिरासत में हैं।

बिहार का लखीसराय जिला एक बार फिर देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में बड़े फर्जीवाड़े का गवाह बना है। रविवार को आयोजित नीट री-एग्जाम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग के मुख्य मोहरे खुद नामचीन मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस (MBBS) छात्र हैं, जो मोटी रकम के बदले असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा हॉल में 'मुन्ना भाई' बनकर बैठे थे।

re neet exam lakhisarai news solver gang

सांकेतिक चित्र: PTI

गहन चेकिंग और आधुनिक तकनीकी मिलान के दौरान पुलिस ने 9 फर्जी अभ्यर्थियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा में सेंध लगाने के संदेह में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने वाली निजी एजेंसी के 14 कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

End of Feed