Rangbhari Ekadashi 2024: होली के रंग में सजे बांके बिहारी, भक्तों पर चढ़ा भक्ति का रंग

श्री बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत हो चुकी है। भक्तजन अपने ठाकुर जी के साथ होली खेलकर खुशी से झूमते-गाते नजर आ रेह हैं।

Rangbhari Ekadashi 2024: होली आने वाली है। सभी लोग होली की तैयारी में लगे हैं और होली के दिन अपने प्रियजानों को होली के रंग में रंगने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बांके बिहारी मंदिर में होली की शुरुआत हो चुकी है। रंगभरी एकादशी पर यहां ठाकुरजी को सफेद पोशाक धारण करवा कर, उन्हें सिंहासन पर बैठाकर भक्त उनके साथ होली खेल रंग में सराबोर हो चुके हैं। भक्तजन बांके बिहारी के साथ होली खेलकर उनके रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। यहां इस दिन से होली की शुरुआत हो चुकी है।

rangbhari ekadashi

रंगभरी एकादशी

रंगभरी एकादशी पर सबके आराध्य श्री बांकेबिहारी महाराज को सफेद पोशाक धारण करवाया जाता है, जिसके बाद उन्हें सिंहासन पर विराजमान कर भक्त उनके साथ होली खेलते हैं। और इस तरह यहां होली की शुरुआत होती है। इस दिन पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाता है।

End of Feed