रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, JSSC CGL रद्द होने के बाद भी नहीं थमा प्रदर्शन; CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद भी रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र पेपर लीक की सीबीआई (CBI) जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Ranchi Student Protest: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद भी रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है। भले ही सरकार ने छात्रों की एक अहम मांग मान ली हो, लेकिन सीबीआई (CBI) जांच की मांग पर छात्र अभी भी अड़े हुए हैं और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब सरकार ने परीक्षा ही रद्द कर दी है, तो मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

Ranchi Protest

परीक्षा रद्द होने के बाद भी आंदोलन जारी, अब CBI जांच पर जोर

5 छात्रों ने तोड़ा अनशन, 2 छात्र अब भी डटे

देर रात करीब 1 बजे झारखंड सरकार के दो मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डॉ. इरफान अंसारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं से बातचीत कर उनका अनशन समाप्त कराया। मंत्रियों की पहल के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपना अनशन खत्म किया। अस्पताल में भर्ती हबीबा और राहुल ने भी अनशन समाप्त किया। जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल 5 छात्र अनशन तोड़ चुके हैं, जबकि 2 छात्र अभी भी अनशन जारी रखे हुए हैं। वे मांग पूरी होने तक हटने को तैयार नहीं हैं।

End of Feed