'सोमवार शाम 4 बजे तक हर हाल में हों पेश, वरना...', कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले CM हेमंत सोरेन को दिया सख्त आदेश

Hemant Soren: रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से पेश होने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद निचली अदालत आरोप तय करने की तैयारी में है।

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। बड़गाईं इलाके की 8.86 एकड़ जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को अदालत में मुख्यमंत्री के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाने थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके।

Hemant Soren Ranchi PMLA Court

जमीन घोटाला मामले में बढ़ा सस्पेंस (फाइल फोटो)

उनके वकील ने व्यस्त आधिकारिक दिनचर्या का हवाला देते हुए नई तारीख देने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने निर्देश जारी किया कि मुख्यमंत्री सोमवार शाम 4:00 बजे तक शारीरिक रूप से या वर्चुअल माध्यम से हर हाल में कोर्ट के समक्ष पेश हों। इससे ठीक पहले झारखंड हाईकोर्ट से भी मुख्यमंत्री को बड़ा झटका लगा। हाईकोर्ट ने विशेष अदालत की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने की सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया।

End of Feed