New Year Celebration in Ranchi: रांची के इन पार्कों में फ्री में एंजॉय कर सकते हैं न्यू ईयर ईव, बस मानने होंगे कुछ नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 07:45 PM IST

Ranchi Park For Celebration: नए साल को लेकर राजधानी के सभी पार्क और पर्यटन स्थल तैयार हो गए हैं। सैलानियों के समूह भी पहुंचे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन स्थल भी पर्यटकों से आबाद। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका देखते हुए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। पिकनिक और सैर-सपाटे के दौरान इन गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कोविड गाइडलाइन जारी
  • पिकनिक एवं धार्मिक स्थलों पर कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य
  • पार्क में शराब पीने या अन्य नशा करने पर लगेगा जुर्माना

Ranchi News: दो साल के कोरोना संक्रमण के बाद इस बार पिकनिक स्पॉट्स पर सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़ जुटने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिले के डैम-फॉल, पार्क, होटल, रेस्टोरेंट के व्यवस्थापकों ने भी खूब तैयारियां कर रखी हैं। पिकनिक स्थलों पर बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां कई तरह की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन ने इन सभी जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन ने कहा है कि सभी लोग मास्क जरूर पहनें। टीकाकरण करा चुके लोग ही पिकनिक स्पॉट पर जाएं। सर्दी-जुकाम, बुखार से ग्रसित लोग घर से बाहर निकलने से परहेज करें।

patratu dam

रांची की पतरातू घाटी, जहां हजारों लोग नए साल पर जुटेंगे

शहर के धार्मिक स्थलों को भी सजाया जा रहा है। पहाड़ी मंदिर समेत सभी मंदिरों में पहली जनवरी को हजारों श्रद्धालु पूजा-पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने को लेकर ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।

End of Feed