दुर्गा पूजा की तैयारियां धनबाद में शुरू हो गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। धनबाद के मशहूर मनईटांड़ नवयुवक संघर्ष समिति इस बार 53वां दुर्गा पूजा खास थीम के साथ मनाने जा रही है। इस साल समिति ने पंडाल को सुपरहिट फिल्म शोले के 50वें साल को समर्पित किया है। पंडाल का मुख्य गेट जेल की तरह होगा, जिसमें पुराने जमाने की जेल दिखाई जाएगी। गब्बर सिंह, जेलर, जय और वीरू जैसे शोले के किरदार थर्मोकोल, बांस और अन्य नैचुरल उत्पादों से बने प्राकृतिक रंगों में फिल्मी सीन इस पंडाल में हूबहू उतारेंगे। खास बात तो ये है कि पंडाल को पूरी तरह ईको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की जा रही है।
धनबाद में शोले की थीम पर सजाया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल
पंडाल में क्या है खास
नवयुवक संघर्ष समिति के सचिव संजय सिन्हा ने पंडाल के बारे में बात करते हुए कहा कि मनईटांड में 1972 से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह अपने थीम आधारित पंडाल के लिए पूरे धनबाद में मशहूर है। इस बार हम आर्ट डायरेक्टर श्यामल सेन के मार्गदर्शन में अंग्रेजों के जमाने की जेल व्यवस्था पर बेस्ड थीम पंडाल बना रहे हैं, जो कि फिल्म शोले से प्रेरित है। वहीं समिति ने अध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि धनबाद और आसपास के लोग इस अनोखे पंडाल को देखने के लिए उत्साहित हैं। इस पंडाल का बजट करीब 5 से 6 लाख के बीच है। हर साल की तरह इस साल भी हम माता के भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है।
शोले थीम दुर्गापूजा पंडाल में अंग्रेजों के जमाने के जेलर
ये हैं नवयुवक संघर्ष समिति के सदस्य
अध्यक्ष शैलेश सिंह, सचिव संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष पंकज चौरसिया, सहायक सचिव प्रथमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, बीरबल सिंह, कोषाध्यक्ष कुंदन साव, सहायक कोषाध्यक्ष संजू यादव, विकास सिंह, रोहित सिंह, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह, अमन, अर्जुन, अतुल, ऋषु, देव करण, प्रियांशु, अश्विनी एवं अन्य।
