झारखंड के गुमला में मातम, पुआल के ढेर में खेल-खेल में लगी आग, दो मासूम बच्चों की मौत

गुमला के कामडारा और पालकोट थाना क्षेत्र में दो अलग स्थानों पर पुआल में आग लगने से उसके पास खेल रहे दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाकर बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन बच्चों की जान नहीं बच पाई और इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

Gumla News: झारखंड के गुमला जिला के कामडारा और पालकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में पुआल के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुआल में झुलसे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तक तक दोनों की मौत हो गई थी। इन दोनों अलग घटनाओं में मासूम की मौत से गांवों में मातम पसर गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Gumla News

झारखंड के गुमला में मातम (Photo- Canva)

पहली घटना में खेल-खेल में लगी आग

न्यूज एसेंजी आईएएनएस के अनुसार, पहली घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता गांव में हुई, जहां डेढ़ वर्षीय नमन लुगून पुआल के ढेर में खेलते समय लगी आग में बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों के अनुसार, पास में खेल रहे बच्चों ने खेल-खेल में माचिस जलाई और अनजाने में पुआल में आग लगा दी। आग लगते ही तेज लपटें उठने लगी। बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन नमन बाहर नहीं निकल सका। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में रिम्स रांची रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

End of Feed