Ranchi Traffic Diversion: रांची फ्लाईओवर निर्माण के कारण बदला ट्रैफिक रूट, इन इलाकों में जाने पर रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 02:25 PM IST

Ranchi Traffic Route: राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। वहीं, दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार से निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कुछ इलाकों से वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिरम टोली से मेकॉन तक फ्लाईओवर निर्माण में आई है तेजी
  • इस रूट पर आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए किया गया डायवर्जन
  • राजेंद्र चौक से दाएं मेकॉन चौक, डोरंडा, हिनू, कडरू की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

Ranchi News: शहर में सिरम टोली से मेकॉन तक फ्लाईओवर निर्माण कार्य ने जोर पकड़ लिया है। आम लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसलिए ट्रैफिक रूट में अहम बदलाव किए गए हैं। इसके तहत राजेंद्र चौक से दाएं मुड़ने पर मेकॉन चौक, डोरंडा, हिनू, कडरू, निवारणपुर की ओर अब वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। एमजी रोड और ओवरब्रिज से मेकॉन चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक राजेंद्र चौक से आंबेडकर चोक होकर हाईकोर्ट के सामने से जाएंगे।

ranchi flyover

इस फ्लाईओवर के निर्माण के कारण ही बदला है ट्रैफिक रूट

दरअसल, मंगलवार से शहर के अधिकतर स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। ऐसे में इस रूट पर अचानक से वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाएगा। डोरंडा, कडरू, हिनू और मेकॉन जाने में लोगों को परेशानी हो सकती है। मेकॉन चौकी की तरफ से आने वाले वाहन गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

End of Feed